फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे दो की मौत, पांच घायल

Mon, 16 Dec 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला,बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। धुंध के चलते सोमवार को बठिंडा-डबवाली रोड़ पर एक कार आगे जा रही मिनी बस से टकरा गई। इसी दौरान एक ट्राला व तीन कारों ने एक दूसरे के पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बठिंडा-डबवाली रोड़ पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक एसेंट कार गांव कुटी के बस स्टैंड के पास टकरा गई। धुंध के कारण कार का ड्राइवर आगे जा रही मिनी बस को नहीं देख पाया और कार बस के पिछले हिस्से में घुस गई।

 इसी दौरान कार के पीछे आ रहा एक ट्राला व तीन कारें एसेंट कार के पीछे जा टकराए। इस सड़क हादसे में एसेंट कार के ड्राइवर व साथ बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अन्य वाहनोें में सवार पांच लोग घायल हो गए। इस सड़क हादसे में मरे व्यक्तियों की पहचान इकबाल सिंह व सरबजीत सिंह निवासी जिले के गांव जस्सी बाग वाली के तौर पर हुई है। घायलों को डबवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें