फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भारत ने चटाई पाक को धूल

Wed, 11 Dec 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे विश्व कप कबड्डी के बुधवार को बठिंडा में हुए महिला वर्ग के पहले सेमिफाइनल में न्यूजीलैंड ने डेनमार्क को हराया। इसी वर्ग के दूसरे सेमिफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को भारी अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


महिला वर्ग का फाइनल मैच वीरवार को न्यूजीलैंड और भारत की खिलाड़ियों में जालंधर में खेला जाएगा। पुरुष वर्ग के पहले मैच में पाकिस्तान ने अमरीका को हराया व इसी वर्ग का दूसरा मैच देर रात चला।

बुधवार को सेमिफाइनल के महिला वर्ग में पहला मैच डेनमार्क व न्यूजीलैंड में हुआ। इस मैच में डेनमार्क ने पहले रेड डालते हुए न्यूजीलैंड को 45-25 से हराया। न्यूजीलैंड की रेडर रोहा ने सात व कैंथरीन ने छह अंक बटोरे। जबकि डेनमार्क की रेडर पेडरसन ने इस मैच में दस अंक हासिल किए। इसी वर्ग का दूसरा मैच भारत व पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को 46-16 के भारी अंतर से हराकर भारत महिला कबड्डी टीम तीसरी बार फाइनल में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


भारतीय टीम की कप्तान व रेडर सुखविंदर कौर व प्रियंका ने आठ-आठ व रामभतेरी ने छह अंक लेकर भारत की टीम को बढ़त दिलाई। इसी दौरान अनु रानी ने छह व झृतु ने पाकिस्तान की रेडर को अपने दमखम से पाले में रोका। पाकिस्तान की रेडर मदीहा लतीफ ने छह अंक लिए जबकि समीरा व सादिया अबदल ने भारत की रेडर को अपने पाले में रोककर 1-1 अंक हासिल किया। इस सेमिफाइनल के पुरुष वर्ग में पाकिस्तान ने अमरीका को 51-33 के फर्क से हराया।  

पुरुष वर्ग में विजेता टीम को दो करोड़, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को एक करोड़ व 51 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इस विश्व कप के महिला वर्ग की विजेता टीम को एक करोड़, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 51 लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 लाख रुपये की ईनाम राशि दी जाएगी।

विदेशों में भेजेंगे कबड्डी कोच : सुखबीर
इस मौके पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश के चलते कबड्डी विश्व में पैर जमा चुकी है। पंजाब सरकार को विदेशों से कबड्डी कोचों की प्रबल मांग की जारी है। जल्दी पंजाब सरकार कबड्डी कोचों को विदेशों में भेजने का प्रबंध करेंगी। पंजाब सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। जल्द ही पंजाब को नशामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें