फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2014 09:09 PM IST
अमर उजाला, माेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिसंबर की आधी रात को निहाल सिंह वाला के अस्पताल से अगवा लड़की को अभिभावकों को सौंपने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को गुंडागर्दी विरोधी संघर्ष समिति ने दाना मंडी के थाने के सामने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इसमें पांच जिलों की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगाहूँ) के किसान, मजदूरों, नौजवानों, बिजली मुलाजिमों और जत्थेबंदियों नेलाल झंडे उठा कर पत्तो निवासी बिजली मुलाजिम की नाबालिग लड़की के अगवा के मामले में रोष जताया। इस मामले को लेकर लोगों में आरोपियों को बचा रहे उनके सरप्रस्त अकाली हाकिमों के विरुद्ध काफी गुस्सा देखने को मिला। शहर में रोष मार्च करते हुए महिलाओं ने थाने के आगे आरोपियों और अकाली भाजपा सरकार के विरुद्ध पिट-सयापा किया। किसान नेता जोगिंद्र सिंह उगाहूँ ने दावा किया कि संघर्ष के जोर से ही नाबालिग लड़की को बरामद किया गया और तीन दोषियों को जेल भेजा गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी हरविंदर हैपी का एक अकाली नेता के साथ करीबी संबंध होने के कारण पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला नेता हरिंदर कौर बिंदू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अगवा के लिए इस्तेमाल की दूसरी गाड़ी भी अभी तक बरामद नहीं की और न ही आरोपी को जांच में शामिल किया। उन्होंने कहा कि गांव पत्तो के ही एक मजदूर परिवार की नाबालिग लड़की को भी पुलिस छह महीने बीत जाने के बाद भी तलाश नहीं कर पाई है। कुलदीप कौर कुस्सा और नरिंदर कौर आहलूपुर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और दोनों नाबालिग लड़कियाें को अभिभावकों को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में पहुंचे एसपी (डी) गुरमेल सिंह राय, डी.एस.पी जसविंदर सिंह घारू, डी.एस.पी गुरमीत सिंह और इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने गांव पत्तो की अगवा लड़की को दो दिन के भीतर बरामद कर दोषियों को गिरफ्तार किया था और उनकी ओर से इस्तेमाल की गई गाड़ी और छीनी गई राइफल भी बरामद कर ली गई है। जिन का केस माननीय अदालत में चल रहा है। उन्होंने बताया कि गांव पत्तो के मजदूर परिवार की लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई है। दोषियों को जल्द ही काबू किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पांच से सात फरवरी तक बठिंडा और अमृतसर में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर  किसान नेता सुखदेव सिंह कोकरी कलां, बलवंत सिंह, कर्म रामा, सुखप्रीत कौर महिमा भगवाना, परमजीत कौर पित्थों, हरप्रीत कौर जेठूके, मास्टर करतार सिंह और बलवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें