फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता पटवारी काबू

Sun, 13 Dec 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग ने शनिवार देर शाम एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उस पर भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के कार्यकारी डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि हलका धनौला में तैनात पटवारी सुखविंदर सिंह एक किसान से जमीन की निशानदेही करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


पटवारी सुखविंदर सिंह और किसान जगजीत सिंह के बीच सौदा छह हजार रुपये में तय हो गया। यह भी तय हुआ कि किसान जगजीत पटवारी सुखविंदर सिंह को पैसे निशानदेही करने के मौके पर ही देगा।
विज्ञापन


जगजीत सिंह निवासी राजिंदरपूरा कोठे धनौला ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। शनिवार को पटवारी जगजीत सिंह के खेत में निशानदेही करने पहुंचा।

पटवारी ने निशानदेही करने के बाद जैसे ही किसान जगजीत सिंह से छह हजार रुपये रिश्वत ली तो उसे रिश्वत लेते विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें