फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पति समेत 3 पर केस

Sat, 31 Oct 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला / मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बधनी कलां पुलिस ने एक एनआरआई और उसके पिता और मां खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एनआरआई पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एचआईवी टीका लगवा दिया। वह डीएमसी लुधियाना में दाखिल है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलधीर सिंह ने बताया कि नामजद एनआरआई इस समय मनीला में है और उसकी मां और पिता की गिरफ्तारी पर अदालत की रोक लगाई हुई है।

विवाहिता के भाई ने एसएसपी से 17 सितंबर को शिकायत की थी। इसमें उसने  उसकी बहन का विवाह 6 मार्च 2010 को एनआरआई से हुआ था। विवाह से 2 माह बाद बहनोई  वापस मनीला चला गया। डेढ़ वर्ष बाद आया और उसकी बहन को बहाने से किसी डॉक्टर के पास ले जाकर धोखे से एचआईवी टीका लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसके ससुर परिवार ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एनआरआई  पति और उसके माता-पिता खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें