कोतवाली पुलिस ने पीआरटीसी डिपो बठिंडा में लाखों रुपये का घपला करने वाले
तीन कंडक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपियों की
गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
बठिंडा डिपो के जनरल मनेजर
की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। नामजद किए गए
आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, बलजीत सिंह और अश्वनी कुमार निवासी बठिंडा
के तौर पर हुई है । तीनों आरोपी बठिंडा डिपो में कैशियर व सहायक कैशियर के
तौर पर काम कर रहे थे।
बठिंडा डिपो के जनरल मनेजर एमपी सिंह ने पुलिस को
गई शिकायत में बताया कि तीनों आरोपियों ने किलोमीटर स्कीम के तहत चलने
वाली बसों की एक सप्ताह की एकत्र हुई 26 लाख रुपये से अधिक की राशि विभाग
के खाते में जमा न करवा कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है और विभाग के
साथ धोखाधड़ी की है।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों का साथ देने
वाले सहायक लेखाकार भूपिंदर सिंह को विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया
है। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पीआरटीसी डिपो के
जनरल मनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तीनों
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।