फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा ले जाने में सात पर केस

Sat, 26 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना केनाल पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों पर धोखे से बच्चा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पीड़ित महिला की जेठानी ममता पत्नी सुनील, रजनी पत्नी सचिन, जेठ सुनील, सचिन, ननंद रानो पत्नी बेअंत सिंह, बेअंत सिंह और सास नीलम रानी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला सिमर निवासी परसराम नगर बठिंडा ने बताया कि उसके सात माह के बच्चों को उक्त रिशतेदार डॉक्टर से टीका लगवाने के बहाने अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बाद में उसका बच्चा वापस नही किया और बच्चा मांगने पर उसे धमकियां दे रहे है। मामले के जांच अधिकारी एसआई करमजीत सिंह ने बताया कि महिला सिमर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें