पुलिस ने युवक लखविंदर सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों जब वह ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर लौटी तो वहां पर ताला लगा हुआ था। जब वह पड़ोसी के घर की सीढ़ियां चढ़कर अपने घर जा रही थी तो वहां किराए पर रहने वाला आरोपी उसका मुंह बंद कर जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया।
वहां पर उसने उसके साथ दुराचार किया और धमकियां देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।