फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समागम में गोलियां चलीं, एक जख्मी

Mon, 15 Feb 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रायपुर में चुनाव के समय चलती आ रही रंजिश की वजह से विवाह समागम में गोलियां चल गई। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया है। गुरजीत सिंह निवासी रायपुर का विवाह समागम था।

इस दौरान जागो निकालते समय कुछ लोगों ने उन पर हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ भी की गई। सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती जख्मी अंतर सिंह ने बताया कि रात के करीब 10 बजे दो गाड़ियों में कुछ लोग आए। उन्होंने उस पर गोलियां दाग दी।
विज्ञापन


जाते समय वे हथियार दिखाकर एक बंदूक, 50 हजार रुपये, 10 तोले सोना और एक मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। थाना जोड़किया के सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान पर अकाली नेता अजैब सिंह, सौदागर सिंह वासी रायपुर, मोहना सिंह वासी बनावाली समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें