फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का स्कूल के कमरे से मिला शव

Thu, 25 Feb 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव रणजीतगढ़ के सरकारी मिडिल स्कूल के एक कमरे में 21 फरवरी को एक बच्चे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस को दर्ज की शिकायत में मृतक के पिता भिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव के पूर्व सरपंच के यहां मजदूरी का काम करते हैं।

बीती 20 फरवरी को उनका सबसे छोटा बेटा गुरप्रीत सिंह (13) घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उन्होंने उसे छत के नीचे आने को कहा। इसके बाद वे अपने काम पर चले गए। रात करीब साढ़े 8 बजे जब वे घर पहुंचे तो उनकी पत्नी बलजिंदर कौर ने बताया कि गुरप्रीत थोड़े समय में आने को कहकर चला गया था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


उन्होंने गुरप्रीत की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बीती रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के सरकारी मिडिल स्कूल के एक कमरे में गुरप्रीत की लाश पड़ी मिली। उसके गले पर रगड़ के निशान थे।
विज्ञापन


मृतक के पिता भिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का कत्ल हुआ है। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें