एक प्लॉट के झगड़े को लेकर हुई तकरार में पिता-पुत्र की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को महेंद्र सिंह निवासी अतला कलां ने बताया कि कुछ लोगों के साथ उनका प्लॉट को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान उक्त लोगों ने उसकी और उसके लड़के शेर सिंह से मारपीट की।
पुलिस ने जरनैल सिंह निवासी अतला कलां, भूषण कुमार निवासी अनूपगढ़ और गुरजंट सिंह निवासी अतला कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।