फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने गर्ग व उनके परिवार के बैंक खाते खंगाले

Mon, 08 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा में तैनात आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के परिवार वालों पर के विभिन्न बैंक खातों व लाकरों को सीबीआई की टीम ने सोमवार को खंगाला है।
विज्ञापन


हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई। सिरसा में तैनात आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग पर एक व्यापारी से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इसी के चलते उन्हें रविवार को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने सोमवार सुबह दस बजे के बाद से ही आरोपी गर्ग व उनके अन्य पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों व लाकरों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस चेकिंग के दौरान सीबीआई टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि कमिश्नर के अपने नाम पर एक-दो बैंक खाते हैं, जबकि ज्यादा बैंक खाते उनकी पत्नी सरोज रानी गर्ग और बेटे पुलकित गर्ग के नाम पर हैं। इसके अलावा कई बैंक खाते पुलकित गर्ग की पत्नी के नाम पर भी है।

सूत्रों के अनुसार कमिश्नर के घर से सीबीआई को जो दो बैंक लाकर के बारे में दस्तावेज प्राप्त हुए थे, उनमें से दोनों लॉकर कमिश्नर की पत्नी के नाम पर हैं।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने आरोपी कमिश्नर को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने की तैयारी कर ली है। आने वाले एक दो दिनों में सीबीआई उन्हें चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में ले जाकर पूछताछ करेगी।

कमिश्नर गर्ग के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे बठिंडा के रहने वाले नौकर प्रिंस को अपने बेटे की तरह रखते थे। घर और अपने सरकारी जरूरी काम प्रिंस से ही करवाते थे।

सूत्रों की माने तो सीबीआई टीम यह भी जानने में लगी हुई है कि प्रिंस कब से कमिश्नर के पास नौकरी कर रहा है और उसके अपने नाम पर कितनी जायदाद है।

सूत्रों ने बताया कि कमिश्नर ने सरकारी नौकरी पर होने के चलते कई कीमती प्लॉट नौकर प्रिंस के नाम पर करवाए हुए हैं।

सीबीआई की टीम ने शनिवार को सिरसा में तैनात आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के घर लोहा व्यापारी पुरुषोत्तम गोयल से दो लाख रुपये रिश्वत लेने की शिकायत के आधार पर छापामारी की थी।

वहां से सीबीआई ने करीब 16 लाख रुपये नगदी और लाखों के जेेवरात, डेढ़ किलो सोना और लाखों की चांदी बरामद की थी।

इसके अलावा कमिश्नर के नौकर प्रिंस से रिश्वत के दो लाख रुपये भी बरामद किए थे। सीबीआई ने कमिश्नर गर्ग और उसके नौकर प्रिंस को गिरफ्तार कर बठिंडा के ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट करनवीर सिंह की अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 20 फरवरी तक जेल भेज दिया था।

कमिश्नर के बेटे के ससुराल में छापामारी
सीबीआई की एक टीम ने सोमवार को आरोपी डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के बेटे पुलकित गर्ग के ससुराल डबवाली में भी छापामारी की।

टीम ने पुलकित के ससुराल वालों के शैलर में भी छापामारी की। पुलकित के ससुराल वालों का शैलर बठिंडा के गांव पथराला में स्थित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापामारी में सीबीआई की टीम को कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई की टीम खाली हाथ वापस लौट गई। सूत्रों ने बताया कि आगामी दिनों में सीबीआई की टीम कमिश्नर गर्ग के अन्य रिश्तेदारों के घर पर भी छापामारी कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें