फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने ही लूट ली बेटी की आबरू

Fri, 30 May 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से दुराचार करने के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी सवा साल पहले गंगानगर में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता शादी से कुछ साल पहले से ही डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार करता आ रहा था।

शादी के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस सब के बारे में उसके कुछ पारिवारिक सदस्यों को भी पता था लेकिन लोकलाज के डर से उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन से डिलीवरी होने के कारण उसके शरीर पर टांके लगे हुए थे। इस हालात में पीड़िता का पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच कर रही सहायक थानेदार बेअंत कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दुराचारी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें