फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 May 2014 10:52 PM IST
बठिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी गुरलाल की गिरफ्तारी के लिए आईजी निवास के बाहर धरना दे रहे 68 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  प्रदर्शनकारियों में 23 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कोटफत्ता थाने ले गई और छोड़ दिया।
विज्ञापन


सामूहिक दुराचार के मुख्य आरोपी गुलाल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आईजी की कोठी के आगे सोमवार को प्रदर्शन करने जा रहे खेत मजदूर यूनियन और बीकेयू उगराहा के चार, पांच सौ प्रदर्शनकारियों को शहर में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसमें से छह लोगों को जिनमें पंजाब खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जोरा सिंह नसराली और बीकेयू उगराहा के जिला प्रधान सिंगारा सिंह मान शामिल थे को जेल भेज दिया था। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गुरलाल की गिरफ्तारी तक रोज आईजी की कोठी के बाहर प्रदर्शन करने को कहा था। मंगलवार को 11 प्रदर्शनकारियों को काबू कर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। बुधवार को 14 प्रदर्शनकारियों को काबू किया गया।
विज्ञापन


वीरवार को इसी सिलसिले में यह लोग आईजी कोठी के आगे प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। उन्हें पुलिस ने आईजी से मिलाने की बजाए फिर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें