फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत, एक जख्मी

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। गांव तुगंवाली के पास मोटरसाइकिल-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बठिंडा में एक मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को फेट मार कर गंभीर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव तुगंवाली के पास राजपाल सिंह, गुरचरन सिंह व गुरतेज सिंह अपने मोटरसाइकिल से भुच्चों मंडी जा रहे थे कि पीछे से आ रही आइकोन फोर्ड गाड़ी के चालक कुलविंद्र सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी। इस से मोटरसाइकिल सवार राजपाल सिंह व गुरचरन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि गुरतेज सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। भुच्चाें पुलिस ने मौके पर जा कर कार चालक कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इसी दौरान बठिंडा बस अड्डे के पास पैदल जा रहे राजन शर्मा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने फेट मार कर जख्मी कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें