फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भर्ती किए जाएंगे 7200 शिक्षक : बादल

Sun, 08 Dec 2013 09:31 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह ने ज्ञानी जैल सिंह कालेज के कैंपस में तीस करोड़ से बनने वाले स्पेशल स्कूल का नींव पत्थर रखा। यहां होनहार छात्रों को निशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा और होस्टल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह स्कूल आगामी सेशन में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह के पांच अन्य स्कूल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में बनाए जाएंगे।  स्कूलों में बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए 7200 टीचर की भर्ती की जाएगी।

 जनसमूह को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में हो रहे बदलाव के कारण किसी भी राज्य और देश यहां तक कि परिवार की तरक्की के लिए शिक्षा अहम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा व एक समान साधन उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है।

 इसलिए सरकार ने होस्टल सुविधा सहित छह विशेष स्कूल खोलने का फैसला लिया था। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र मे 17 नए डिग्री कालेज और नौ यूनिवर्सिटी बनाई हैं।

 बादल ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह न करे। उन्होंने विधानसभा चुनावों का नतीजों का जिक्र करते हुआ कहा कि इस चुनाव में भाजपा व इसके सहयोगी देश की प्रमुख पार्टियों के तौर पर उभरी हैं।

इस मौके पर सांसद हरसिमरत कौर, शिक्षा मंत्री पंजाब सिंकदर सिंह मलूका, सीपीएस सरूप चंद सिंगला, एसएलए दर्शन सिंह कोटफत्ता, विशेष सचिव मुख्यमंत्री पंजाब केजे एस चीमा, प्रमुख सचिव शित्रा अंजली भावड़ा, डीसी बठिंडा कमल किशोर यादव और एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें