स्थानीय मलोट रोड़ पर सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई। थाना थर्मल पुलिस ने छानबीन के लिए कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय मलोट रोड़ पर स्थित गोदारा कोठे निवासी बलविंद्र सिंह अपने मोटरसाइकिल पर पत्नी सहित बठिंडा की ओर आ रहा था।
इसी दौरान जैसे ही बलविंदर सिंह ने जैसे ही अपना मोटरसाइकिल मलोट रोड़ पर चढ़ाया उसी समय मलोट की ओ से आ रही स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही गैर सरकारी संस्था के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।