फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की हुई पहचान, भयंकर हादसे में आग लगने से गई थी जान, देवर-भाभी है दोनों

Mon, 21 Nov 2022 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,बठिंडा

सार

बठिंडा में सड़क हादसे के दौरान लगी आग में झुलस कर जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक महिला शामिल है, दोनों देवर भाभी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा क्षेत्र में रविवार देर रात को संगत मंडी के गांव गुरथड़ी व मछाणा रोड पर बस व बुलेट मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद लगी आग में झुलसने से अपनी जान गवाने वाले दोनों लोगों की शिनाख्त हो गई है। इसमें महिला की पहचान जिले के गांव पथराला की रहने वाली 33 वर्षीय रेखा रानी पत्नी स्वर्गी सुरिंदर सिंह और युवक की पहचान मानसा जिले के गांव जोगा के रहने वाले 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र बलकार सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


दोनों ही रिश्ते में देवर भाभी लगते थे। इस मामले में थाना संगत पुलिस ने मृतक महिला रेखा रानी के ससुर दर्शन सिंह निवासी गांव पथराला की शिकायत पर बस ड्राइवर व फिरोजपुर निवासी दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित बस ड्राइवर फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उधर, सोमवार को सिविल अस्पताल बठिंडा के डाक्टरों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया।

 

मामले के जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर गांव पथराला निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक रेखा रानी उसकी पुत्रबधू है, और करीब 13 माह पहले उसके बेटे सुरिंदर सिंह की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि वह बीती रविवार को अपनी पुत्रबधू रेखा रानी के साथ मानसा जिले के गांव खियाली में रहने वाले एक रिश्तेदार को मिलने के लिए गए थे।

रविवार शाम को वह उनका रिश्तेदार व मृतक युवक लवप्रीत सिंह निवासी गांव जोगा जिला मानसा व उसका एक अन्य रिश्तेदार उसे व  रेखा रानी को दो मोटरसाइकिलों पर छोड़ने के लिए गांव पथराला आ रहे थे। रेखा रानी व लवप्रीत सिंह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि वह और उसका रिश्तेदारी में भांजा लगता एक अन्य युवक दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार थे। 

विज्ञापन


रविवार देर रात जब वह रेखा रानी व लवप्रीत सिंह गांव मछाणा के पास पहुंचे, तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने उनके बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उनका मोटरसाइकिल बस के नीचे घुस जाने के कारण बस चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।

जिसके कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और लववप्रीत सिंह व रेखा रानी उस आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए, जिसके बाद आग में बस को लग गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्री नीचे उतर गए, जबकि बस चालक व उसका सहायक मौके से फरार हो गए।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फरार बस ड्राइवर दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रसास कर रही है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें