59वीं नेशनल स्कूल खेलों का मंगलवार को राजिंदरा कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान में समापन हो गया। समारोह में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका के स्थान पर जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।
बॉक्सिंग में ओवरआल ट्राफी हरियाणा और नेटबॉल में ओवरऑल ट्राफी पर पंजाब के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खेलों के अंतिम दिन मंगलवार को एस्ट्रोटर्फ खेल स्टेडियम में लड़कों के हॉकी के मुकाबलों में दिल्ली और पंजाब की टीम में मैच हुआ।
मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 6-5 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ओडिशा की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान पाया। इस प्रकार दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही।
लड़कियों की हॉकी (अंडर-17) में हरियाणा ने पंजाब की टीम को 4-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया जबकि ओडिशा ने चंडीगढ़ की टीम को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाबले मे पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर रही।
लड़कों के बास्केटबॉल (अंडर-19) के मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान की टीम को 85-60 से हराकर पहला स्थान हासिल किया जबकि छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका की टीम को 60-30 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाबले मे राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इसी तरह लड़कियों के बास्केटबॉल (अंडर-19) के मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली की टीम को 75-55 से हराकर पहला स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र की टीम ने 65-35 से चंडीगढ़ की टीम को हराकर दूसरे स्थान पर सबर करना पड़ा।
इस मुकाबले मे दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही। बाक्सिंग के मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने पहला स्थान हासिल कर ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया जबकि पंजाब दूसरे व दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही।
इस मुकाबलों के समापन पर विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया। डीपीआई सेकेंडरी डा. कमल गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा पंजाब द्वारा जीती ओवरऑल ट्रॉफी जीतने की खुशी में 4 दिसंबर को छुट्टी का ऐलान कर दिया