फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकेंगे पूर्व सैनिक

Tue, 03 Dec 2013 02:32 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी जमीनों पर बढ़ रहे कब्जों के मद्देनजर पंजाब राज्य मंडी बोर्ड की मंडियों को कब्जों से सुरक्षित रखने के लिए पैसको से पूर्व सैनिक रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह फैसला पंजाब मंडी बोर्ड के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की स्थानीय किसान भवन में आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लखोवाल ने बताया कि बैठक में कई प्रशासनिक और विकास मुखी प्रस्तावों पर फैसले लिए गए।

इस में सबसे महत्वपूर्ण फैसला राज्य की मंडियों पर नाजायज कब्जों को रोकने के लिए पूर्व सैनिकों को रखने का है।

उन्होंने बताया कि बठिंडा जिले दूसरे जिलों क ी मार्केट कमेटियों के साथ जोड़ने का फैसला किया है, जो अभी तक इनसे नहीं जुडे़ हैं।

पंजाब में नई मार्केट क मेटियां बनाने संबंधी नियमों में संशोधन करने का फैसला भी हुआ है।

मंडी बोर्ड द्वारा बिजली का बेहतर प्रबंध करने के लिए जूनियर इंजीनियरों की भर्ती करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कम से कम एक जिले मे एक जेई जरूर होना चाहिए।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के छात्रों के दिए जाने वाले वजीफे के बारे छात्रों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। अब तक प्रति माह इन छात्रों को तीन सौ रुपये वजीफा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि को भी बढ़ाने का प्रस्ताव है।
बैठक में मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा, वित्तायुक्त (विकास) सुरेश कुमार, मंडी बोर्ड के सचिव दीपिँदर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें