फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड की गोली मारकर हत्या

Fri, 13 Jun 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खडियाल स्थित मालवा ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर बैंक के सुरक्षा कर्मी पर गोलियां दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना छाजली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बैंक के ब्रांच मैनेजर गुरमेज सिंह ने बताया कि दोपहर बाद अचानक बैंक में घुसे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सुरक्षा गार्ड गोपी सिंह (46) पुत्र ईशर सिंह निवासी गांव भट्टीवाल कलां पर गोलियां चला दी। उन्होंने तुरंत गार्ड को संगरूर सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि बैंक में प्रवेश करते ही अज्ञात व्यक्तियों ने सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चलाई, गार्ड की छाती में गोली लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बैंक में मौजूद अन्य मुलाजिमों में अफरातफरी वाला माहौल बन गया और हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र के चारों तरफ नाकाबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें