फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अरविंद केजरीवाल का दो दिवसीय दौरा बुधवार से, लुधियाना में उद्यमियों से करेंगे मुलाकात

Tue, 28 Sep 2021 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बुधवार को अरविंद लुधियाना में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले केजरीवाल को रविवार को दौरे पर आना था लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिन के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह लुधियाना में उद्यमियों और व्यापारियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे दिन वह उत्तराखंड और गोवा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: चन्नी सरकार में काम-काज का बंटवारा, सिद्धू के नजदीकी रंधावा को गृह मंत्रालय की कमान 

उनके इस दौरे की आधिकारिक जानकारी सांसद और आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने जारी की है। मान अभी तक पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए जाने से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस की ओर से अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाए जाने के बाद केजरीवाल का यह पहला दौरा है। दौरे के दौरान चन्नी को लेकर आने वाली उनकी प्रतिक्रिया काफी अहम रहेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल का रविवार को पंजाब आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसानों के भारत बंद और पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी का कैबिनेट विस्तार आदि के कारण उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दागी मंत्रियों की गिरफ्तारी पर अड़ी आप, चन्नी को सात दिन का दिया अल्टीमेटम

कैप्टन सरकार के दागी मंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी अड़ गई है। मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आप के नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। चीमा ने कहा कि राणा गुरजीत के साथ बैठे मुख्यमंत्री कैसे रेत माफिया पर नकेल कस पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब और किसानी के लिए भारत भूषण आशु को भी घातक बताया।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में चीमा ने कहा कि भ्रष्ट और दागी नेताओं को कैबिनेट में शामिल किए जाने से साबित हो गया है कि कांग्रेस चेहरे बदलकर भी अपना किरदार नहीं बदल सकती। वरिष्ठ मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री से चन्नी के उस दावे की भी हवा निकल गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रहेंगे या भ्रष्टाचारी रहेंगे।

चीमा ने तर्क दिया कि दागी मंत्रियों का केवल विरोधी पक्ष होने के नाते विरोध नहीं कर रहे, बल्कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक भी इनका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों द्वारा सोनिया गांधी को लिखे पत्र ने आप के आरोपों की पुष्टि कर दी है। चीमा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री चन्नी अपने भ्रष्टाचार विरोधी दावे पर कायम रहते तो किसी भी कीमत पर दागी मंत्रियों की एंट्री कैबिनेट में नहीं होने देते, लेकिन चन्नी अपनी कुर्सी के लिए कांग्रेस हाईकमान और स्वयंभू सुपर सीएम नवजोत सिंह सिद्धू के सामने दब गए हैं। इन्हीं कमजोरियों के कारण कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जन्मदाती कहा जाता है। चीमा ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत समेत अन्य भ्रष्टाचारी मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किए गए तो आम आदमी पार्टी चन्नी सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय संघर्ष का बिगुल बजा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें