फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : अरविंद केजरीवाल ने फेंका दांव, पंजाब में बनी सरकार तो देंगे मुफ्त बिजली-पानी  

Mon, 22 Mar 2021 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : Arvind Kejriwal
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों की ओर से किए जा रहे संघर्ष को तेज करने के लिए आम आदमी पार्टी ने मोगा के कस्बा बाघापुराना में रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन किया। महासम्मेलन को एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। इसमें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार व पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


पंजाब में कैप्टन सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न करने और दिल्ली में आप की सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब के किसानों को नमन करने आए हैं, जिन्होंने देशव्यापी आंदोलन को नया जीवन दिया। न सिर्फ पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे किए, बल्कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने हर वर्ग को मिटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में वह पंजाब में आप की सरकार बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे और अगले साल पंजाब में सरकार बनते ही झूठे वादों के बजाय पंजाब वासियों को दिल्ली की तर्ज पर अच्छी शिक्षा, सेहत और बिजली-पानी की मौलिक सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर सेहत सुविधाएं व मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं मिल सकतीं हैं तो पंजाब में क्यों नहीं। मंच पर संबोधन से पहले आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों को केजरीवाल व आप नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भेंट की। वहीं किसान नेताओं ने रैली को सियासी हितों को साधने वाली बताकर इसके जरिये समर्थन को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन

किसानी खत्म कर देंगे ये कृषि कानून 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब वीरों की धरती है। देश में अगर किसी के साथ अन्याय होता है तो पंजाबी ही सबसे पहले आवाज उठाते हैं। किसान आंदोलन पूरे देश का आंदोलन है। यह केवल एक राज्य का आंदोलन नहीं है। अगर ये तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो फिर किसानों के पास कुछ नहीं बचेगा और किसानी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून रद्द करवाने तक आम आदमी पार्टी चैन से बैठने वाली नही है। 

कोरोना के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस सरकार 
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर कैप्टन सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। जब बंगाल और तमिलनाडु में कांग्रेस चुनावी माहौल में मशगूल है तो क्या उनके लिए कोरोना महामारी का खतरा नहीं है। कैप्टन की पोती की शादी का फंक्शन 10 दिन तक चला, क्या तब कोरोना संक्रमण नहीं था। अब हमारी पार्टी के एक छोटे से प्रोग्राम पर कोरोना का हवाला देकर खतरे का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।
विज्ञापन

रैली के जरिये समर्थन को जत्थेबंदियों ने नकारा
संयुक्त किसान मोर्चा समेत लगभग सभी किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने आम आदमी पार्टी की ओर से की गई रैली को सियासी हितों को साधने वाली बताया है। किसान नेताओं ने समर्थन में की गई रैली को सिरे से नकार दिया है। मोगा में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता बलौर सिंह समेत भारतीय क्रांतिकारी यूनियन के नेता ढुडीके और दिल्ली में राजेवाल ने आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली को सियासी दिखावा बताया है। इसके साथ ही विरोधी दलों की बात करें तो कांग्रेस के विधायक राज कुमार वेरका ने भी मीडिया के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से पंजाब में कोरोना बढ़ाने आए हैं। आप का यह शक्ति प्रदर्शन महज एक ड्रामा है।

दिल्ली से मंगवाई गई थी मुख्य स्टेज
अधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य स्टेज दिल्ली से खास मंगवाई गई थी। बाघापुराना की दाना मंडी में 60 फुट चौड़ा और 80 फुट लंबा 80000 लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल तैयार किया गया। कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर आम आदमी पार्टी ने रैली स्थल को बैरिकेडिंग कर कवर किया। प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए। वहीं पार्टी की तरफ से 80 हजार मास्क मंगवाए गए। रैली स्थल के मुख्य मंच पर 20 कुर्सियां लगाई गईं। इन पर अरविंद केजरीवाल व सांसद भगवंत मान सहित 20 लोग बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें