फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा नेता इकबाल लालपुरा के बेटे पर हमले का प्रयास, पुलिस को देख फरार हुए आरोपी

Sat, 19 Nov 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

अजवीर सिंह लालपुरा ने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा ने कल इलाके में अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद के कारण पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वह भी इस विवाद के दौरान घायल हुए लोगों के पास गए थे। जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
इकबाल सिंह लालपुरा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजवीर सिंह लालपुरा पर हथियारबंद युवकों ने हमला करने की कोशिश की। अजवीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने गांव जा रहे थे। दो कार सवारों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार के आगे कार लगा दी और रिवॉल्वर निकाल ली। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी थे। पुलिस टीम भी मौके पर पहुची तो हमला करने आए युवा भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह टारगेट करने का मामला है। उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा ने कल इलाके में अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद के कारण पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वह भी इस विवाद के दौरान घायल हुए लोगों के पास गए थे। जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों जसकरन सिंह और जसप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक ये युवक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें