फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर: ठीकरी पहरा दे रहे युवकों ने जाने से रोका और जलील भी किया, युवक ने कर ली खुदकुशी

Thu, 16 Apr 2020 06:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गांव के बाहर युवकों की ओर से की गई नाकाबंदी बंदी के दौरान एक युवक को गांव से बाहर जाने की इजाजत न देने पर युवक ने बुधवार देर रात फंदा लगा कर जान दे दी। मामला थाना भैणी मिआं खां के अधीन पड़ते गांव दतारपुर का है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक को ठीकरी पहरा लगाने वाले दो युवक परेशान कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने मृतक की चाची के बयान पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (18) साल पुत्र सरवन सिंह के रूप में हुई। युवक पेशे से पलंबर था और किसी काम से गांव के बाहर जाना चाहता था। थाना भैणी मिआं खां के प्रभारी ने मृतक की चाची बलविंदर कौर पत्नी जसबीर सिंह निवासी दतारपुर की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र सरदार सिंह तथा अमनदीप सिंह उर्फ टिक्का पुत्र प्यारा सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायतकर्ता बलविंदर कौर की ओर से दी शिकायत में कुछ युवकों ने कोरोना वायरस को लेकर गांव की नाकाबंदी की थी और जसविंदर सिंह गांव से बाहर किसी काम से जाना चाहता था। उसे रोककर आरोपियों ने काफी जलील किया। जिसके चलते उसने घर में रात को फंदा लगा कर जान दे दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें