फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी की अनाज मंडी में डेढ़ सौ बोरी गेहूं जला

Tue, 03 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गेहूं की बोरियों को लगी आग बुझाने के बाद मजदूर बोरियां पलटते हुए। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अनाज मंडी पट्टी में गेहूं की बोरियों की लिफ्टिंग न होने से लगे बोरियों के अंबार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मुस्तैदी बरतते हुए आढ़तियों, मजदूरों और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। 
विज्ञापन


अनाज मंडी पट्टी में काम करने वाले कमीशन एजेंट सतनाम सिंह सेखों, राज कुमार, खैराती राम ने बताया कि उनके 150 बोरी गेहूं में आग लग गई है। जिस समय आग लगी वह मंडियों में गेहूं की भराई कर रहे थे।

आढ़ती कुलदीप सिंह बेगेपुर, सतनाम सिंह सेखों, सुखजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह बरवाला, सेवा सिंह, राज कुमार, सुखचैन सिंह ने सरकार से मांग की कि शहर में फायर ब्रिगेड का प्रबंध किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने से बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें