फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: नशे का टीका लगाते तीन युवाओं का वीडियो वायरल, बोले-गांव में सरेआम बिकता है, कभी भी खरीद लो

Wed, 20 Dec 2023 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि गांव में कौन लोग नशा बेचने का धंधा कर रहे है।
विज्ञापन
drugs, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में घरिंडा थानातंर्गत गांव भैणी के खेत में तीन युवाओं का नशे का टीका लगाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तीन युवक सरेआम नशे का टीका लगाते दिख रहे है। एक युवक उनका वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाला बीएसएफ का जवान था, जो अपने साथी को यही कहता है कि वह यहां गश्त के लिए आया था।
विज्ञापन


बीएसएफ जवान ने नशा कर रहे युवकों से बात भी की और उनसे पूछा कि वह नशा कहां से लेकर आते है। जवाब में युवकों ने कहा कि सामने ही उनका गांव भैणी है, जहां किसी भी समय नशा मिल जाता है। गांव में नशा बेचने वाले खड़े रहते है। उन्हें पैसे देकर जितना चाहे नशा ले सकते है। एक युवक ने कहा कि नशे में उसकी सौ किले जमीन तक चली गई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद देहाती पुलिस जिला मजीठा की टीम कार्रवाई करने में जुट गई है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि गांव में कौन लोग नशा बेचने का धंधा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर उन पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें