फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पार्षद के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

Thu, 11 Jan 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन के कस्बा पट्टी के वार्ड नंबर 9 के पार्षद हरजिंदर सिंह पप्पू के घर के बाहर वीरवार रात को अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सुबह पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह पप्पू सराफ ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर में बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और आते ही उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद हमलावर भाग गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जांच कर रहे पुलिस प्रमुख हरप्रीत सिंह विर्क ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पार्षद का घर और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। युवकों द्वारा तीन गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें