फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आरपीएफ ने चोरी के शक में दो भाइयों को पीटा

Sat, 18 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में आरपीएफ की मारपीट के निशान दिखाते आकाश व दीपक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आरपीएफ जवानों ट्रेन में चोरी का आरोप लगाकर दो भाइयों को बेरहमी से पीटा। पीड़ित भाइयों ने आरपीएफ जवानों पर बेवजह मारपीट करने और सोने की अंगूठी, चेन और पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। वहीं आरपीएफ मुलाजिमों ने युवकों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आरपीएफ थाने में पीटे गए युवकों की पहचान दीपक (बड़ा भाई) व आकाश (छोटा भाई) निवासी रेलवे कालोनी के रूप में हुई है। आकाश ने बताया कि शनिवार को आरपीएफ के चार-पांच मुलाजिम उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार करने लगे और थाने में ले गए।

इस पर बड़े भाई दीपक भी थाने पहुंच गए। दीपक ने जब आकाश को थाने लाने का कारण पूछा तो आरपीएफ मुलाजिम भड़क गए और बेल्ट से दोनों भाइयों को पीटने लगे। बड़े भाई दीपक ने बताया कि आरपीएफ कर्मियों ने मारपीट करते हुए उससे पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चेन भी छीन ली है। युवकों के परिजनों के थाने पहुंचने पर उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने और परेशान किये जाने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उधर, आरपीएफ मुलाजिम विनोद व अन्य ने बताया कि आकाश को को चोरी के शक में थाने में लाया गया था। पीछे से उसका भाई दीपक भी थाने पहुंच गया। दोनों ने कोई जानकारी देने के बजाए आरपीएफ मुलाजिमों से हाथापाई शुरू कर दी। आरपीएफ प्रभारी ज्ञानस्वरूप ने मामले में कोई भी जानकारी मीडिया को उपलब्ध नहीं कराई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें