फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तीन पिस्तौल, तीन कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। तरसिक्का थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह (गहरी मंडी) और अविनाश कुमार उर्फ कालू (रेलवे कॉलोनी, गहरी मंडी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई नरेंद्रपाल सिंह की टीम गश्त पर थी। उन्होंने हाईवे से गांव मुच्छल की तरफ बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवकों को देखा। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में सिकंदर सिंह से एक और अविनाश कुमार से दो पिस्तौल व तीन कारतूस मिले। पूछताछ में सामने आया कि वे हथियारों को आगे बेचने वाले थे। मामले में सिकंदर सिंह उर्फ घुग्गी नामक एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने हथियारों के साथ सिल्वर रंग की बाइक भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें