फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हथियार और नशे की खेप बरामद: पांच आरोपी गिरफ्तार, सीमा पार से आई थी सप्लाई

Thu, 13 Aug 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में पुलिस ने पांच आरोपियों को हथियार और नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से लिंक थे। 
विज्ञापन
बरामद हथियार और हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी  पुलिस ने सीमा पार से नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े दो मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 2.030 किलो हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी  विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। 

विज्ञापन


विदेश में बैठे तस्कर पाकिस्तान में बैठे अपने अन्य साथी तस्करों के साथ संपर्क करते, जिसके बाद ड्रोन के जरिए सीमा के इस पर हथियार और हेरोइन भेजी जाती। इस खेप को  पकड़े गए आरोपी रिसीव करते और अमृतसर और तरनतारन में आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस कमिश्नर हरमन  सिंह गिल ने बताया कि दोनों मामलों में थाना इस्लामाबाद और थाना सुल्तानविंड में केस दर्ज किए गए हैं। 

अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि विदेश में बैठे तस्करों के साथ आरोपियों का संपर्क किस माध्यम से हुआ और सीमा पार से हथियार व हेरोइन की सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


 यह भी पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियारों और हेरोइन की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े लोगों की पहचान के साथ स्थानीय स्तर पर नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें