बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सरकारी संस्थानों/बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था।
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेश में बैठे हैंडलर्स के दो साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं। आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सरकारी संस्थानों/बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था। एसएसओसी अमृतसर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।