फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदर्शन: अमृतसर में सड़क पर बहाया 80 लीटर दूध, डीसी दफ्तर के बाहर हंगामा

Mon, 18 May 2026 03:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कमिश्नर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि टीम त्योहारी सीजन के अलावा भी चेकिंग अभियान चलाती रहती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दूध और पनीर के खराब होने के साथ-साथ इनमें मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
दूध बहाते डेयरी मालिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुनगरी में दूध-पनीर की मिलावटखोरी के खिलाफ सोमवार को डेयरी कांप्लेक्स के मालिकों ने अनोखे अंदाज में एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष सड़कों पर 80 लीटर दूध फेंक कर अपना रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन




डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान कर्मजीत सिंह नंगली ने कहा कि शहर में दूध-पनीर मिलावटखोरी को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से असफल है, कुछेक लोग मिलावटखोरी करके लोगों को जहर दे रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सेहत विभाग ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने की बजाए खानापूर्ति कर डेयरी कांप्लेक्स के मालिको को ही परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नकली दूध-पनीर खिलाफ आंदोलन अब चलता रहेगा जब तक प्रशासन ऐसे मिलावटखोरों को पकड़ कर उन पर सख्त कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से त्योहारी सीजन के अलावा रूटीन में सख्त चेकिंग के साथ दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों की गहन जांच की जाए तो ऐसे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर बख्शीश सिंह, वरिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, गिंदर सिंह, बलराज सिंह, शेरा, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने को चलाएंगे अभियान : सहायक कमिश्नर

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कमिश्नर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि टीम त्योहारी सीजन के अलावा भी चेकिंग अभियान चलाती रहती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दूध और पनीर के खराब होने के साथ-साथ इनमें मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। लोगों को सही खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें