फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में बड़ी वारदात: पैसों के लेन-देन में आढ़ती ने की ट्रक चालक की हत्या, बेटे पर भी जानलेवा हमला

Mon, 25 Oct 2021 10:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में दो हजार रुपये को लेकर शुरू हुई तकरार हत्या तक पहुंच गई। एक आढ़ती ने पैसों के लेन-देन में ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का बेटा जब बचाने आया तो आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन जिले के सभरां गांव में आढ़ती ने पैसों के लेन-देन में हुई तकरार के बाद अपने ड्राइवर की हत्या कर दी। ड्राइवर का बेटा जब पिता को बचाने आया तो आढ़ती ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आढ़ती गांव से फरार हो गया। मरने वाले की पहचान पहचान बिंदर सिंह (45) निवासी सभरां के रूप में हुई।

विज्ञापन


सभरां गांव के बिंदर सिंह ने अपना ट्रक 6-7 साल से आढ़ती जगतार सिंह के पास लगा रखा था और खुद ही ट्रक चलाता था। दो दिन पहले बिंदर सिंह ने जगतार सिंह के घर से धान लोड कर मंडी पहुंचाया और वहां फसल की सफाई करवाने के लिए मजदूरों को अपनी जेब से दो हजार रुपये दे दिए। 

सोमवार सुबह बिंदर सिंह अपने 21 साल के बेटे रणजीत सिंह के साथ आढ़ती जगतार सिंह के घर पहुंचा तो मजदूरों को दिए गए दो हजार रुपये वापस मांगे। इसी दौरान किसी बात पर आढ़ती जगतार सिंह और बिंदर के बीच तकरार हो गई जो हाथापाई में बदल गई। झगड़े के दौरान जगतार सिंह ने पखरी (लोहे की तेज नोक वाली चाकूनुमा चीज जिसका इस्तेमाल आढ़ती मंडियों में बोरी से फसल निकालकर चेक करने के लिए करते हैं) से बिंदर सिंह पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


पेट में पखरी लगने से बिंदर सिंह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता का खून निकलते देखकर जब बिंदर सिंह का बेटा रणजीत उन्हें बचाने आया तो जगतार ने उसकी छाती पर भी पखरी से वार किया जो सीधे दिल के पास लगी। बिंदर सिंह के दम तोड़ने के बाद आढ़ती जगतार सिंह गांव से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सभरां पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिंदर सिंह के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गंभीर रूप से घायल रणदीप को तरनतारन से अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आढ़ती जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें