फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा हादसा: अमृतसर में बेकाबू ट्राले ने लोगों को कुचला... मां-बेटे समेत तीन की मौत, मची चीख-पुकार

Sat, 04 Oct 2025 10:58 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में 18 टायर वाले ट्राले ने तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मां और बेटा भी शामिल है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। अमृतसर के अजनाला रोड बाईपास पर 18 टायरों वाला एक ट्राला बैक करते समय अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल पुलिस कर रही है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ट्राला बैक कर रहा था। इसी दौरान चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को नहीं देखा और ट्राला सीधे उन पर चढ़ा दिया। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद राहगीरों ने आरोपी ट्राला चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि ट्राले को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण करने और हादसों को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें