फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब से तख्त हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण श्रद्धालुओं में परेशानी बढ़ी

Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख प्रतिनिधियों ने सौंपा रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। गुरुद्वारा बोर्ड तख्त सचखंड श्री हजूर अबिचलनगर नांदेड़ के मुख्य प्रबंधक डाॅ. विजय सतबीर सिंह पूर्व के आदेशानुसार एक विशेष प्रतिनिधिमंडल रेलवे विभाग के डीआरएम नीति से मुलाकात कर मांग की है कि सचखंड एक्सप्रेस और पंजाब से आने वाली अन्य ट्रेनों के देरी से आने और जाने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी मांग की है कि जो भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करती है, उसके प्रस्थान के सही समय के बारे में संबंधित यात्रियों को संदेश भेजकर पहले से सूचित किया जाना चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम के कारण चार-पांच घंटे की यात्रा होती है, इससे कोई परेशानी पैदा न हो। रेलवे स्टेशन पर वेटिंग भी यात्रियों के लिए काफी परेशानी खड़ी करती हैं जो ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलती हैं और रास्ते में रुकने के कारण और भी लेट हो जाती हैं तो कोचों में पानी और सफाई की कमी हो जाती है। साफ-सफाई व्यवस्था बहुत खराब हो जाती है, जिससे तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संगत को पेश आ रही इन समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। इस पर डीआरएम नीति सरकार ने इन समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी के लिए हमें भी खेद है और कई जगहों पर ट्रैक का काम भी चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा बोर्ड के पूर्व सदस्य, अधीक्षक और गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें