फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की विरासत से जुड़ेंगे यात्री: अमृतसर एयरपोर्ट पर कला-संस्कृति का प्रदर्शन, दिखेगी विरासत की झांकी

Thu, 01 Oct 2026 10:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों को आगमन के साथ ही पंजाब की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जबकि प्रस्थान करने वाले यात्री यहां से स्थानीय हस्तशिल्प को अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देश विदेश से आने वाले यात्रियों को पंजाब की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए स्थानीय कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के आगमन क्षेत्र में यात्रियों के सामान लेने वाले अराइवल बेल्ट एरिया में स्थानीय कला को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रस्थान क्षेत्र के डिपार्चर एसएचए में हस्तशिल्प की दुकान स्थापित की गई है। यहां यात्रियों को पंजाब की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुएं देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। देश विदेश से आने वाले यात्री पंजाब की विरासत की जानकारी के साथ साथ सेल्फी लेकर अपनी यादें भी जोड़ रहे हैं। 

एयरपोर्ट प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ पंजाब की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को एयरपोर्ट के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले यात्रियों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें