फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से डरती हैं रिवायती पार्टियां - मनीष सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की रिवायती पार्टियों को अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है। उन्हें पता है कि जब पंजाब के लोगों ने केजरीवाल को सरकार बनाने का एक मौका दे दिया, तो उसके बाद लोग उन्हें नहीं पूछेंगे। आप पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करने वाली पार्टी है, जिसे चिंता है कि पंजाब को आगे कैसे बढ़ाना है। सिसोदिया ने यह बात बुधवार को अमृतसर की हॉट सीट पूर्वी में मीडिया से कही। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अरविंद केजरीवाल के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि चन्नी साहिब को भारतीयता सीखनी होगी। केजरीवाल अपने दिल में देश के लिए एक विजन रखते है। इसलिए अकाली दल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के नेता केजरीवाल का विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वी हलके में एक नेता है, जिसके परिवार ने पिछले 16 साल से लगातार वोट किया। लेकिन वह मुख्यमंत्री बनने के लिए भागता रहा और कभी भी अपने हलके के नेता बनने की कोशिश नहीं की। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब माडल की बात करते हैं मगर उनके पूर्वी हलके का माडल देख लिजिए तो उनका विकास के प्रति विजिन स्पष्ट हो जाएगा। जो नेता इतने लंबे समय में अपने हलके की गलियां और नालियां ही पक्की नहीं करवा सका, वह पंजाब का क्या विकास करवाएगा। सिद्धू के प्रति हलके के लोगों के दिलों में गुस्सा, निराशा और दर्द है। उन्होंने पूर्वी हलके में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आप पार्टी का काम शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा टैक्स के रूप में दिए गए पैसे का पंजाब में दुरोपयोग किया गया। कांग्रेस के एक नेता ने तो जनता के टैक्स के पैसे को विकास पर खर्च करने की बजाए अपने घर की छत्त पर हैलीपेड बनवाने पर खर्च किया। और अब चुनाव से पहले 1-1 वोट के लिए 5-5 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वह पैसा भी जनता के टैक्स का है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जनता का टैक्स का चोरी किया पैसा वसूला जाएगा।
सिसोदिया ने बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उनका नेम और फेम जानते हैं। उनकी अग्रिम जमानत कैंसिल हो चुकी है। सिर्फ 23 फरवरी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने संबंधी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 23 के बाद मजीठिया को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में माहौल बना है कि एक मौका केजरीवाल और भगवंत मान को देना है। तो पूर्वी हलके के लोग भी 20 फरवरी वाले दिन वोट देने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। वोट उसे ही दें जिनकी प्राथमिक्ता उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें और नालियां तथा गलियां हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें