फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर अमृतसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध, जगह-जगह पर नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व अर्धसैनिक बलों में निकालें फ्लैग मार्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के दौरान अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। दूसरे शहरों से और पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों को बुलाया गया है। शहर में और बाहर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई है।

महानगर की पुरानी चारदीवारी के बाहर के सभी दरवाजों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। पुलिस और कमांडो को ड्यूटी व नाकों पर तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के अनुसार लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए शहर में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 60 प्वाइंट पर 24 घंटे की नाकाबंदी शुरू की गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की बात पर यकीन न करें। सोशल मीडिया पर भी अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। अगर कोई ऐसी वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। कानून की पालना करते हुए अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें। शहर में किसी भी प्रकार का हुड़दंग न मचाएं।
विज्ञापन


डीसीपी परमिंदर सिंह भडाल गुरुवार को एडीसीपी सिटी वन, सिटी टू और सिटी 3 को साथ लेकर शहर में अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले। इस फ्लैग मार्च में पंजाब पुलिस के जवान, आईआरबी,पीएपी के जवान और अर्धसैनिक बल शामिल हुए। पुलिस की ओर से श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और गुरुद्वारा शहीदा साहिब के आसपास बढी संख्या में पुलिस बल वर्दी और सिविल ड्रैस में तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें