फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले तीन तस्कर हथियारों समेत काबू

Thu, 09 May 2024 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तानी हथियारों के तस्कर के स्थानीय एजेंटों को गिरफ्तार करके उनके भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और बोहड़ सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से एक 9 एमएम जिगाना पिस्टल, दो 9 एमएम गलोक पिस्टल, चार मैगजीन, नौ कारतूस, एक आल्टो कार नंबर पीबी 46 एएच 0960, एक बिना नंबर की बाइक और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर देहाती की स्पेशल सेल की टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पाकिस्तान के एक हथियार तस्कर कासिम ढिल्लों के संपर्क में हैं। आरोपियों से बरामद हथियार भी कासिम की ओर से ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भेजे गए थे।उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से हथियारों की तस्करी के साथ जुड़े हैं। पुलिस आरोपियों के लिंक खंगाल रही है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें