दो बाइक सवार कंबाइन के पीछे जा टकराए, दोनों की मौत
उधर, बठिंडा में शुक्रवार रात्रि सिवियां रोड पर महिमा के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवक कंबाइन के पीछे जा टकराए। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त 24 वर्षीय दयाचंद पुत्र चौथु राम और 30 वर्षीय आजाद शर्मा पुत्र बेचू शर्मा निवासी गांव महिमा भट्ठा सिवियां के तौर पर हुई।
मृतक ईंट भट्ठे पर काम करते थे और काम करके अपने घर वापस सिवियां जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कंबाइन से जा टकराई। इस घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य हर्षित चावला, संदीप गिल, विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सहारा टीम ने पहले मामले की जानकारी थाना नेहियांवाला और थाना थर्मल को दी। थाना थर्मल की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।