फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बहुचर्चित धर्मा हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 09:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर के बहुचर्चित धर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 26 सितंबर 2025 को अमृतसर के छेहरटा इलाके में धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस थाना छेहरटा की टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के छेहरटा इलाका निवासी दलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला, शुभदीप सिंह उर्फ शुभ और नवराज उर्फ नूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला और शुभदीप सिंह उर्फ शुभ इस साजिश के मुख्य सूत्रधार थे। दोनों ने यह वारदात ऑस्ट्रेलिया में बैठे हैंडलर अंकुश उर्फ बहमान के इशारे पर की थी। दलविंदर उर्फ बिल्ला ने धर्मा की रेकी की जिसमें नवराज सिंह उर्फ नूर ने मदद की। वहीं, शुभ ने हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियारों की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि यह साजिश कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसके सहयोगियों ने रची थी। मामले में मनकरन सिंह, सैम और जोबन को भी नामजद किया गया है। इस संबंध में थाना छेहरटा में एफआईआर नंबर 193/25 दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि धर्मा 2012 में एएसआई हत्याकांड में जेल में सजा काट रहा था। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें