फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तीन साल के मासूम ने मजदूर पिता से कहा था- बड़ा हाेकर मजदूरी करूंगा, इसलिए की थी गुरसेवक की हत्या

Sat, 19 Aug 2023 07:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। एक मजदूर पिता ने अपने 3 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके पीछे क्या कारण था, पुलिस इसका कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सकी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि इस दौरान पुलिस हिरासत में एक विशेष इंटरव्यू में आरोपी ने खुलासा किया है कि बेटे ने उसे बड़ा होकर मजदूरी करने की बात कही। इसी बात से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह निवासी रैशियाना ने अपने 3 वर्षीय बेटे गुरसेवक सिंह की रस्सी से गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद में पिता अंग्रेज सिंह ने बेटे का शव नहर में फेंक दिया था। इस घटना के बाद पिता ने पुलिस को गुमराह करते हुए अपने बेटे के अगवा होने का नाटक रचा। जब पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तब असल सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने पहुंची। इसी दौरान एक इंटरव्यू में आरोपी ने बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह बेटे की अच्छी परवरिश नहीं कर सकता था। उसने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बहुत प्यार करता था, परंतु अचानक उसकी आंखों पर पर्दा पड़ गया। इसके कारण उसने अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने कहा कि वह दिहाड़ी करता है। उसके पास मुश्किल से 2 किल्ले जमीन है। कुछ दिन पहले वह घर आया था तो बेटे ने कहा कि वह भी दिहाड़ी करेगा। इसके बाद उसका दिमाग खराब हो गया। वह अपने बेटे से बहुत प्यार करता है पर यह बात बार-बार उसके दिमाग में आती रही कि उसके बेटा दिहाड़ी करेगा। पहले वह खुद मरने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसने बेटे को मार दिया। फिलहाल अदालत ने आरोपी को ज्युडिशियल जेल भेज दिया गया है। वहीं एसपी इंवेस्टिगेशन विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में मीडिया इंटरव्यू करवाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच व एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें