फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: थाना प्रभारी के किए थे जाली हस्ताक्षर, एएसआई पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जंडियाला गुरु की पुलिस ने एक एएसआई जंग बहादुर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि एएसआई जंग बहादुर ने करीब पांच साल पहले हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी की पैरोल की अर्जी वाले आवेदन पर थाना प्रभारी के रूप में खुद ही जाली हस्ताक्षर कर दिए थे। घटना के समय आरोपी जंडियाला गुरु थाने में बतौर मुंशी ड्यूटी कर रहा था। आरोपी अब फरार हो चुका है।
विज्ञापन

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाका डीएसपी ने अपनी शिकायत में जंडियाला गुरु थाने की पुलिस को बताया कि एएसआई जंग बहादुर साल 2015 में थाना जंडियाला गुरु में बतौर मुंशी के रूप में तैनात था। उस समय बामा गांव निवासी दलजीत सिंह हत्या के मामले में केंद्रीय जेल में बीस साल की सजा पूरी कर रहा था। आरोपी ने अपनी सजा से कुछ राहत पाने के लिए सरकार व कोर्ट को पेरोल के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्र 18 अप्रैल-2020 को थाने पहुंचा और उस पर तत्कालीन थाना प्रभारी उपकार सिंह के हस्ताक्षर किए जाने थे। तत्कालीन मुंशी जंग बहादुर ने हत्या के कैदी की पेरोल वाली अर्जी पर खुद ही इंस्पेक्टर उपकार सिंह के हस्ताक्षर कर दिए थे। जब इंस्पेक्टर और विभाग के अन्य अधिकारियों को पता चला तो विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए थे। अर्जी पर आरोपी मुंशी ने हस्ताक्षर किए थे, उस अर्जी का नमूना और वर्तमान में आरोपित जंग बहादुर के हस्ताक्षर का नमूना लेकर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आरोपी एएसआई जंग बहादुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें