फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेशों में बसे पंजाबियों की मुश्किलों को दर्शाते नाटक हुण मैं सेट हां ने प्रभावित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के युवक भलाई विभाग और एनजेडसीसी के सहयोग से 11वें नोरा रिचर्ड्स थियेटर फेस्टिवल के पांचवे दिन इम्पैक्ट आर्ट मोहाली द्वारा बनिंदर सिंह बानी के निर्देशन में वीना वर्मा की कहानी पर आधारित नाटक हुण मैं सेट हां का मंचन किया गया। नाटक में पंजाब के उन युवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है जो बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाते हैं। यह नाटक उन संघर्षों और मुश्किलों को दर्शाता है जिनका सामना विदेशों में अपनी रोजी-रोटी के लिए जूझते लोगों को करना पड़ता है, साथ ही उन माता-पिता की मानसिकता को भी उजागर करता है जो समाज में सम्मान पाने के लिए अपने बच्चों को विदेश भेजने का सपना देखते हैं।
नाटक के मुख्य किरदार गगन की ज़िंदगी के जरिये यह दिखाया गया है कि कैसे उसके पिता, प्रिंसिपल पाखर सिंह, कनाडा की जीवनशैली से प्रभावित होकर अपने बेटे को विदेश भेजने का फैसला करते हैं। वह इसके लिए बड़ा कर्ज लेते हैं ताकि गगन वहां बस सके और नागरिकता मिलने के बाद पूरा परिवार वहां शिफ्ट हो सके। लेकिन नाटक में गगन के सामने आने वाली मुश्किलें और भावनात्मक संघर्ष भी दर्शाए गए हैं, जो उसके पिता के ख्वाब से टकराते हैं।
विज्ञापन

नाटक में शानदार अभिनय करते हुए कलाकार शिवम शर्मा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अन्य कलाकारों में पुष्पिंदर बग्गा, अमृतपाल सिंह, राजित सचदेवा, सुमित, नेहा धीमान, और परनीत कौर ने भी अपनी भूमिकाओं को बेहतरीन तरीके से निभाया। इस मौके पर युवक भलाई विभाग के निदेशक डॉ. भीम इंद्र सिंह ने कलाकारों को फुलकारी देकर सम्मानित किया और कहा कि नाटक आज के प्रवासी मुद्दों पर प्रकाश डालता है। उन्होंने बताया कि कैसे बच्चे विदेश जाने के बाद वहां की कठिनाइयों का सामना करते हैं।
विज्ञापन


नोरा
रिचर्ड्स
के योगदान पर भी चर्चा
इस फेस्टिवल के डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत गोल्डी ने पंजाबी थियेटर में नोरा रिचर्ड्स के योगदान पर भी चर्चा की और दर्शकों का धन्यवाद किया। फेस्टिवल के दौरान हुए रूबरू सेशन में फिल्म और थियेटर कलाकार धर्मेंद्र कौर और नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर राजीव शर्मा ने अपने संघर्ष और सफर के अनुभव साझा किए, और दर्शकों के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें