फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने मंडियों में धान खरीद प्रबंध का जायजा लिया

Mon, 21 Oct 2013 10:37 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने सोमवार को मजीठा और जयंतीपुर की दाना मंडियों के प्रबंध का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंडी में धान से भरी बोरियों के तोल की जांच की।

उन्होंने धान खरीद और लिफ्टिंग संबंधी त्रुटियां पाए जाने पर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को काम में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि आढ़तियों और धान बेचने आए किसानों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने धान की खरीद संबंधी किसानों की शिकायतों पर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया।

डीसी ने मंडी में शैलरों में गए माल की जानकारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान बरसात में मंडियों में खराब हो गया था। उनको मुआवजे के लिए उचित प्रबंध करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार गुरवरियाम सिंह,  हरमनदीप सिंह, इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, नरिंदर सिंह सोहिया, कुलदीप सिंह काहलो, संत प्रकाश सिंह, अनूप सिंह संधू, नानक सिंह और  पलविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें