ब्यास में सवारियां को लेकर रविवार शाम दो आटो चालक में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक आटो चालक घायल हो गया है।
शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह निवासी गांव जोधे ने पुलिस को बताया है कि वह आटोरिक्शा चलाता है। रविवार शाम ब्यास अड्डे से सवारियां उठा रहा था।
इसी दौरान आटो चालक परमजीत सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ उसका झगड़ा हो गया। आरोपी परमजीत सिंह और सुखविंदर सिंह ने उसे बुरी तरह से पीटा।
इसके बाद परमजीत सिंह ने दातर से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।