रदासपुर के डाकखाना चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ईटीटी अध्यापक।
- फोटो : amarujala
सिविल अस्पताल के स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के कारण मेडिकल प्रक्रिया 16 सितंबर तक लटक गई है। इसके गुस्साएं अध्यापकों ने डाकखाना चौक पर चक्का जाम कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ राजबीर सिंह ने अधिकारियों से बात करके मामला हल कराने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद टीचरों ने जाम हटाया।
पंजाब में 4500 अध्यापकों की भर्ती के बाद रविवार को गुरदासपुर के सुखजिंद्र कालेज में डीईओ एलीमेंट्री सलविंदर सिंह समरा के नेतृत्व में जिले के 192 ईटीटी अध्यापकों को स्कूल अलाट किए गए थे। सभी अध्यापकों को सोमवार अलाट स्कूलों में ज्वाइन करना था। ज्वाइन करने से पहले सभी को पहले मेडिकल कराना था।
अध्यापकों के मेडिकल कराने से पहले जांच करने वाला लिपिकीय स्टाफ अपनी मानीं हुईं मांगों को लागू करवाने के लिए 16 सितंबर तक कमल छोड़ हड़ताल पर चला गया। इससे अध्यापकों की मेडिकल प्रक्रिया बीच में लटक गई।
नौकरी ज्वाइन करने के लिए जब ईटीटी अध्यापकों को मेडिकल कराने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो समूह 192 टीचरों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर के पास डाकखाना चौक में सुबह करीब 10 बजे चक्का जाम कर दिया। और अपने मेडिकल होने तक संघर्ष जारी रखने की बात की गई।
करीब दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे एसएचओ सिटी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और अध्यापकों को अधिकारियों से बात करके उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खोलने के लिए कहा। इसके बाद अध्यापकों ने जाम हटा दिया।