फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसूहा में हादसा, महिला की मौत, मां-बेटा घायल

Sun, 11 Sep 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
दसूहा में हुए हादसे के बाद खड़ा वाहन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बा दसूहा के पास तेज रफ्तार सफारी रविवार सुबह साढ़े सात बजे हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि कार चालक की बहन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7.30 जम्मू के आरएस पुरा से आ रही एक सफारी गाड़ी (जेके 02एआर 6940) दसूहा के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने से साइड रेलिंग से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। लोहे की रेलिंग डिवाइडर गाड़ी के अगले हिस्से में से घुसी और पिछले शीशे को चीरते हुए 25 फुट दूसरी ओर से निकल गई। 

चालक गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपनी बहन अनीता देवी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लेकर जा रहा था। हादसे में वह और उसकी राज रानी (85) गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें पास से निकलने वाले दो फौजियों ने अस्पताल पहुंचाया। गुरदयाल सिंह की बहन अनीता देवी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी ओवरस्पीड थी और एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए यह हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के साइड पर लगी लोहे की रेलिंग में गाड़ी इतनी जोर से लगी कि वह सफारी के इंजन को चीरती हुई गाड़ी के आखिरी शीशे को तोड़ कर करीब 25 फुट पीछे तक निकल गई। 

पास से गुजर रहे दो फौजियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मदद करने के बजाय मौके पर पहुंचे लोग अपने मोबाइलों में वीडियो और तस्वीरें खींचने में लगे रहे। फौजी ब्रिजेश कुमार और शिवराज ने तीनों घायलों को दसूहा सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें