फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद ने जेवर नहीं लौटाए तो भाभी ने की खुदकशी

Thu, 02 Jun 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । जिस की इलाज दौरान मौत हो गई। थाना सरहाली पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के गांव नौशहरा पन्नुआं का है। 
विज्ञापन


मृतका के भाई सरबजीत सिंह, दिलबाग सिंह, नरिंदर सिंह ने निवासी गांव मल्लमोहरी ने बताया बहन परमजीत कौर (32) का दस वर्ष पूर्व नौशहरा पन्नुआं निवासी सतनाम सिंह के साथ विवाह हुआ था। परमजीत कौर की तलाकशुदा ननद कुलविंदर कौर भी साथ ही रहती है।

कुलविंदर कौर ने भाभी परमजीत कौर से सोने के कुछ जेवरात ले लिए और बाद में वापस नहीं दिए। परमजीत कौर को उसकी सास अमरीक कौर पहले से ही दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया करता थी। सोमवार को परमजीत कौर का अपने पति सतनाम सिंह और सास अमरीक कौर से इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां बुधवार को परमजीत कौर की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मनप्रीत सिंह ने बताया मृतका के पति सतनाम सिंह और सास अमरीक कौर के खिलाफ थाना सरहाली में धारा 306 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें